जोधपुर : चार घंटे तक धधकती रही हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री, दस दमकलों की मदद से पाया गया काबू

By: Ankur Thu, 03 Dec 2020 12:46:20

जोधपुर : चार घंटे तक धधकती रही हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री, दस दमकलों की मदद से पाया गया काबू

बुधवार देर रात शहर से सटे बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री धधक उठी। लकड़ी के तैयार उत्पाद और कच्चे माल के कारण आग बहुत तेजी से फैली और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। करीब दस दमकलों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने तक लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी जय सिंह चौहान ने बताया कि देर रात बोरानाडा की एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। इस पर वहीं से दो दमकलों को मौके पर भेजा गया। आग की विकरालता को देखते हुए शास्त्री व बासनी से भी अन्य दमकलों को वहां बुलाया गया। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लेकिन फिलहाल यह माना जा रहा है कि बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से वहां रखे लकड़ी के बुरादे में आग लग गई। इससे आग तेजी से फैलना शुरू हो गई। लकड़ी के उत्पादों पर पॉलिश करने में काम लिए जाने वाले रसायनों को ड्रम तक आग पहुंचने के बाद यह बहुत तेजी से फैली और इसने पूरी फैक्ट्री को अपने चपेट में ले लिया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ये भी पढ़े :

# स्‍टैचू ऑफ यूनिटी के टिकट बिक्री से मिले 5 करोड़ रूपये हुए गायब, एजेंसी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

# HDFC ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! RBI ने डिजिटल सेवाओं और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर लगाई रोक

# आम आदमी की जेब पर पड़ा भार, 50 रुपए और महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

# बड़ा हादसा! अब नहीं मिलेगी एलियन दुनिया की खबरें, टेलिस्कोप गिरने से नष्ट हो गया दुनिया का सबसे बड़ा एंटीना

# मथुरा: प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, हुई मौत; दोनों ने बनाया था आत्महत्या का प्लान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com